फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नारायणपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से लकड़बग्घा की मौत, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

Tue, 06 Jan 2026 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे का शिकार हुआ लकड़बग्घा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नारायणपुर जिले के बुधवारी बाजार में मंगलवार की सुबह एक लकड़बग्घे का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह माना जा रहा है कि लकड़बग्घा जंगल से सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब उन्होंने बुधवारी बाजार के पास लकड़बग्घे का शव देखा तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। ग्रामीणों का कहना था कि माना जा रहा है कि खानाे की तलाश में यह रात में या सुबह-सुबह जंगल से निकलकर सड़क की ओर आया होगा, तभी किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। वाहन चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें