फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत; परिजनों में कोहराम

Wed, 08 Jan 2025 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में परचनपाल कन्या आश्रम के पास चार जनवरी की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में परचनपाल कन्या आश्रम के पास चार जनवरी की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची की मौत की खबर लगते ही परिजनो में मातम छा गया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि परचनपाल निवासी हेमसिंग ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री फालवी उर्फ धानी 4 जनवरी को परचनपाल के पास सड़क किनारे खड़ी थी कि अचानक से अपने रिश्तेदार को देखकर सड़क पार करने के लिए दौड़ गई। बच्ची को सड़क पार करता देख बस्तर की ओर से जगदलपुर जा रहे चालक ने रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद आसपास ले लोगों ने घायल बच्ची को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर आए। जहां 8 जनवरी की सुबह बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची 3 बहनों में दूसरे नंबर की थी, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें