फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: शराब के नशे में युवक ने यातायात विभाग की महिला आरक्षक से की बदतमीजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 04 Jul 2025 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के चांदनी चौक के पास एक शराबी युवक ने यातायात विभाग की महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद महिला आरक्षक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां आरोपी को पकड़कर ले जाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के चांदनी चौक के पास एक शराबी युवक ने यातायात विभाग की महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी की। जिसके बाद महिला आरक्षक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां आरोपी को पकड़कर ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात विभाग की महिला आरक्षक की चांदनी चौक में ड्यूटी लगाई गई थी। जहां भूपेंद्र माली 23 वर्ष हिकमीपारा ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद महिला आरक्षक ने इस मामले की जानकारी कोतवाली थाना से लेकर यातायात के आला अधिकारियों को सूचना दी। महिला आरक्षक की सूचना पर आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है जिस जगह में महिला आरक्षक के साथ बदतमीजी हुई। वहां से कुछ ही कदम पर शराब दुकान है। ऐसे में कई बार शराब की दुकान को हटाने के लिए विवाद भी हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शराब दुकान के सामने आए दिन शराब खरीदने के लिए लोगों की काफी भीड़ होती है। जिसके कारण महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें