फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: सड़क हादसे में भालू की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, कार्रवाई में जुटी वन विभाग की टीम

Wed, 21 Jan 2026 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मेटावाड़ा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में भालू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में भालू की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मेटावाड़ा के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने सड़क पार कर रहे एक भालू को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में भालू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम (पीएम) कराया जाएगा, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


वन विभाग की जांच जारी, वाहन की तलाश
वन विभाग के एसडीओ देव लाल दुग्गा ने बताया कि बुधवार की सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक भालू सड़क पार कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। भालू गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर वाहन के कई टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे वाहन की पहचान में मदद मिल सकती है। 

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान की जा सके। विभाग का कहना है कि भालू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना से वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। राजमार्गों पर बढ़ते यातायात के कारण वन्यजीवों के लिए सड़क पार करना एक जानलेवा चुनौती बनता जा रहा है। वन विभाग द्वारा इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें