छात्रों ने NEXT का सांकेतिक विरोध करते हुए रक्तदान किया। इसके साथ ही विरोध दर्शाया। छात्रों ने मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार से अपील की है कि वे नेक्सट एक्जाम को पूर्व में कराए जा रहे NEET पीजी एक्जाम की तरह इंटर्नशिप के बाद ले, क्योंकि मेडिकल छात्रों को क्लिनिकल एक्सपोजर इंटरशिप के दौरान ही मिलता है।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में डीएमएफडी में कार्यरत वार्ड ब्वॉय, आया सहित 65 कर्मचारियों को शनिवार को नौकरी से निकाल दिया गया। इन लोगों को नौकरी से निकालने से पहले कॉलेज प्रबंधन ने किसी तरह की सूचना और नोटिस भी नहीं दिया। इसके चलते कर्मचारी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
डीएमएफडी संघ के अध्यक्ष रिकेश्वर ने बताया की अचानक एक आदेश आया, जिसमें 65 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की बात कही गई है। इसके खिलाफ सभी अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी बात रखी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि, कोविड के दौरान भी उन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए काम किया। अचानक से रजिस्टर में हस्ताक्षर करने से मना करते हुए काम पर नहीं आने की बात कही।