फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: एर्राकोट में 60 ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा जिला अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Sun, 20 Aug 2023 07:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

एर्राकोट के 60 ग्रामीणों ने  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी व बैदूराम कश्यप ने भगवा गमछा पहना कर नव प्रवेशी ग्रामीणों का अभिनंदन किया। 
विज्ञापन
एर्राकोट में 60 ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी चुनाव की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर बैठकें व सम्मेलन कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में तोकापाल मण्डल के एर्राकोट शक्ति केन्द्र में शनिवार को भाजपा ने केन्द्र की मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित ग्रामीणों का लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया। जहाँ तीन ग्राम पंचायत भेजरीपदर,पखनारचा, एर्राकोट के 60 ग्रामीणों ने  भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी व बैदूराम कश्यप ने भगवा गमछा पहना कर नव प्रवेशी ग्रामीणों का अभिनंदन किया। 

विज्ञापन

ग्राम पंचायत एर्राकोट के जलनी माता गुड़ में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मण्डावी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की अनेक जन उपयोगी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुँचा है। दूरस्थ ग्रामीणों अंचलों में बसे लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र सेवा व जन सेवा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादों को भूल गयी। कांग्रेस के कुशासन से सभी पीड़ित है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार को उखाड़ने संकल्पित है।
 

सम्मेलन को बैदूराम कश्यप, समुन्दसाय कच्छ, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, सौतोष बघेल, रामाश्रय सिंह, बलदेव मण्डावी, विनायक गोयल, लच्छिन यादव, तुलुराम कश्यप, रामवती भण्डारी, देवीप्रसाद बेंजाम ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन रितेश जोशी व आभार प्रदर्शन रैतुराम बघेल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें