फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: नारायणपुर में राशन से लदा ट्रैक्टर पलटा, तीन महिला सहित चार लोगों की हुई मौत

Thu, 06 Mar 2025 10:58 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बुधवार को ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पीडीएस का चावल लेकर गांव जा रहा थी कि अचानक से ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Chhattisgarh Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बुधवार को ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर पीडीएस का चावल लेकर गांव जा रहा थी कि अचानक से ट्रैक्टर पलट जाने से उसमें सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए छोटे डोंगर थाना प्रभारी ने बताया कि 5 मार्च के करीब 8 से 10 बजे रात्रि में ग्राम मडोनार के आगे नाला के पास एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें 16 ग्रामीण बैठे हुए थे, इनमे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ग्राम ओरछा से पीडीएस का चावल ( राशन) लेकर ग्राम तोयामेटा, कावानार, मुसनार के ग्रामीण बैठे कर घर जा रहे थे कि अचानक से नाला के पास ट्रैक्टर पलट गया।

हादसे में 2 पुरुष और 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 5 महिला, 6 पुरुष और एक बच्ची घायल हो गई। 12 घायलों को छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, घायलों का इलाज जारी है। 2 गंभीर रूप से घायलों को छोटेडोंगर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर नारायणपुर भेजा गया है। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। वहीं, मृतकों में घसिया 40 वर्ष, फूलमती 35 वर्ष, लच्छनदई की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि घायल मंगरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें