फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल आतंक' से तौबा: 21 नक्सलियों ने छोड़ा 'लाल गलियारा', 13 माओवादियों पर था 25 लाख 50 हजार रुपये का इनाम

Wed, 20 Aug 2025 04:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दंतेवाड़ा में 13 इनामी नक्सलियों सहित 21 नक्सलियों ने लाल आतंक का गलियारा छोड़ शांति का हाथ थामते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
21 नक्सलियों ने किया सरेेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दंतेवाड़ा में 13 इनामी नक्सलियों सहित 21 नक्सलियों ने लाल आतंक का गलियारा छोड़ शांति का हाथ थामते हुए पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस आत्मसमर्पण में आठ लाख का इनामी भी शामिल था। नक्सलियों के विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, नक्सली संगठन के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 13 इनामी नक्सली सहित 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सलियों ने बताया कि लाल आतंक से मोह पूरी तरह से भंग हो गया था, जिसके चलते समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन

इतने रुपये का था इनाम

बताया जा रहा है कि जिन 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें से 13 नक्सलियों के ऊपर इनाम घोषित था, आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाने की बात कही गई।

विज्ञापन


इन  21 नक्सलियों ने छोड़ा लाल गलियारा
1. केये उर्फ केशा लेकाम 24 वर्ष 08 लाख रूपये का इनाम
2. कुमारी मंगली कोवासी 35 वर्ष, दो  लाख रूपये का ईनाम
3. बुधराम कोवासी 20 वर्ष, दो लाख रूपये का इनाम
4. सन्नू कुंजाम 33 वर्ष,  दो लाख रुपये का इनाम 
5. देवे मड़काम 32 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम  
6. छोटू उर्फ बुधराम बेरता 35 वर्ष,  दो लाख रुपये का इनाम   
7. भीमसन हेमला 40 वर्ष, दो लाख रुपये का इनाम  
8. सोमे उर्फ जमली कुहड़ाम 19 वर्ष, एक लाख का इनाम
 9. लक्ष्मण उर्फ राजू कर्मा 31 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
10. कुमारी कमली मिड़ियाम 30 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
11. कुमारी हिड़मे उर्फ विज्जो ओयाम 25 वर्ष, 1 लाख रूपये का इनाम 
12. मंगडू उर्फ विनोद लेकाम 25 वर्ष, एक लाख रुपये का इनाम
13. कुमारी पोज्जे मड़काम 26 वर्ष, 50 हजार रूपये का इनाम
14. देवा मण्डावी 35 वर्ष,  
15. मनीराम पोड़ियाम 29 वर्ष 
16. हिड़मा कुहड़ाम 45 वर्ष 
17. सुकड़ा उर्फ मोतीलाल कुहड़ाम 40 वर्ष 
18. सुशिला कड़ती 27 वर्ष, 
19. कमली कड़ती 36 वर्ष 
20. सुधरू भोगाम 40 वर्ष 
21. बैसू राम जुर्री 45 वर्ष 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें