फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: आठ महिला नक्सली समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 37 लाख का घोषित था इनाम

Fri, 11 Jul 2025 02:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर नारायणपुर में आज फिर से 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 14 पुरुष और आठ महिला नक्सली शामिल हैं।
विज्ञापन
14 नक्सलियों ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर नारायणपुर में आज फिर से 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वालों में 14 पुरुष और आठ महिला नक्सली शामिल हैं। साथ ही एक दंपति ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुतुल एरिया कमेटी के अलावा आमदाई एरिया कमेटी में सक्रिय रहने वाले नक्सलियों ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर आत्म समर्पण करने का फैसला लिया।  

विज्ञापन


इन समर्पण करने वालों में 8 महिला नक्सली भी शामिल है, वही नक्सलियों की टीम में शामिल एरिया कमांडर सुखलाल जिसपर 8 लाख का इनाम था, उसने भी अपनी पत्नी के साथ सरेंडर कर दिया, इन सभी आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों के ऊपर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें