फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पहाड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 12 मजदूर घायल, रोपा लगाने के बाद वापस आते समय हादसा

Wed, 10 Jul 2024 04:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा में रहने वाली महिलाओं को खेत में रोपा लगाने के बाद वापस घर छोड़ने जाने के दौरान ट्रॉली पहाड़ में पलट गई। हादसे में 12 से अधिक महिला मजदूर घायल हो गईं।  
विज्ञापन
घायल महिलाओं का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा में रहने वाली महिलाओं को खेत में रोपा लगाने के बाद वापस घर छोड़ने जाने के दौरान ट्रॉली पहाड़ में पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 12 से अधिक महिला मजदूर घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि राजुर निवासी युवक खेत में रोपा लगाने के लिए चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा से 23 महिला मजदूरों को लेकर मंगलवार की सुबह खेत ले गया था। जहां रोपा लगाने के बाद सभी 23 महिलाओं को वापस छोड़ने के लिए घर चितापुर पंचायत पारा बुड़गीबाटा जा रहा था तभी 6 बजे के लगभग जैसे ही पहाड़ी में ट्रैक्टर पहुँचा, ऊँचाई में होने के कारण ट्रैक्टर आगे नहीं बढ़ पाया और ट्रॉली पलट गई। 

इस हादसे के बाद मौके पर चीखपुकारम मच गई। आठ घायलों को पहले तोकापाल के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से फूलमनी 16 वर्ष, दसमती 19 वर्ष के अलावा शांति 35 वर्ष को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें