फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ः ITBP के जवानों ने मार गिराए तीन नक्सली

Thu, 26 Oct 2017 12:08 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में सेना और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ रात करीब 10 बजे हुई जहां आईटीबीपी की 44वीं बटालियन ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को मानपुर क्षेत्र के पास कोपेंकड़का क्षेत्र के जंगल में ढेर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नक्सलियों से हथियार बरामद किए गए हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों के छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद संयुक्त पुलिस बल को विरोधी अभियान के लिए रवाना कर दिया गया।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में गुफा से 77 तीर बमों समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बताया जा रहा है कि जब पुलिस वहां पहुंची तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी करना शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में तीन नक्सली ढेर हो गए, जबकि कई फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सली बस्तर के थे और इन सभी पर लाखों रुपये का ईनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें