छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ को बीते अभी दस दिन भी नहीं हुए कि नक्सली एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि सुरक्षाबलों की सूझबूझ ने नक्सलियों की साजिश को नाकामयाब कर दिया गया है। शनिवार को नारायणपुर के कुरुशनर में आईटीबीपी के 53वें बटालियन के जवानों ने टिफिन बम बरामद किया है।