फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी तेज: रायपुर में मैच को लेकर आरसीबी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रण

Wed, 14 Jan 2026 12:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मुकाबले के आयोजन के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आईपीएल मैचों के आयोजन की दिशा में पहल तेज हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को टीम की आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मुकाबले के आयोजन के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मेनन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया भी मौजूद रहे। जर्सी भेंट कर आरसीबी प्रबंधन ने रायपुर में आईपीएल आयोजन को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की।

मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इससे न केवल खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर भी नई पहचान मिलेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार खेलों और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग देगी।
विज्ञापन


रायपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन का यह प्रस्ताव राजधानी को एक उभरते हुए स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे प्रदेश में खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को भी बड़े मंच का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें