फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीरधाम: अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 14.45 लाख रुपये का गांजा जब्त

Tue, 07 Oct 2025 06:44 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 45 हजार रुपये है, जबकि प्रयुक्त वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मूल्य 19 लाख 45 हजार रुपये है।
 
विज्ञापन
अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कबीरधाम पुलिस ने एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) रायपुर और महासमुंद पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान थाना बोड़ला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक कार (फर्जी सीजी पासिंग नंबरयुक्त) को रोका गया।
विज्ञापन


तलाशी में वाहन के विशेष रूप से बने गुप्त चैम्बर से 57 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी मोहसिन खान भोपाल का निवासी है। उड़ीसा से गांजा लेकर भोपाल जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा के तहत अपराध दर्ज किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 14 लाख 45 हजार रुपये है, जबकि प्रयुक्त वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त मूल्य 19 लाख 45 हजार रुपये है।

एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि जिले की सीमाओं में कोई भी अवैध गतिविधि नहीं चलने दी जाएगी। पुलिस हर स्तर पर सख्त निगरानी कर रही है और किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि यदि किसी को नशा तस्करी या अवैध परिवहन से जुड़ी जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें