फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: रायपुर में सघन चेकिंग अभियान, हथियार और अड्डेबाजी करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 05 Apr 2026 06:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के कोतवाली डिवीजन में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम चलाए गए इस अभियान में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के कोतवाली डिवीजन में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार शाम चलाए गए इस अभियान में असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार रखने और नशे में उत्पात मचाने वाले लोगों को निशाना बनाया। कार्रवाई में आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामलों में केस दर्ज किया गया, जबकि 4 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी कर अड्डेबाजी कर रहे थे और आम लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। एक आरोपी को धनतरी गेट के पास शराब दुकान के समीप धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे आरोपी को भाठापारा क्षेत्र में नशे की हालत में तलवार लहराते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें