फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का गेट हुआ लॉक: आधे घंटे तक फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश और अन्य यात्री, फिर...

Wed, 18 Jun 2025 09:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Indigo flight gate locked on Raipur airport:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में उस समय खलबली मच गई, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची फ्लाइट इंडिगो का गेट लॉक हो गया।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indigo flight gate locked on Raipur airport: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में उस समय खलबली मच गई, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची फ्लाइट इंडिगो का गेट लॉक हो गया। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। बड़ी बात ये रही कि इस फ्लाइट में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की मेयर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग इसमें बैठे हुए थे। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तकनीकी वजहों से इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक हो गया था। 40 मिनट के बाद किसी तरह से गेट खुला और यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर दोपहर  2.25 बजे पहुंची थी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें