फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा

Sun, 23 Nov 2025 05:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार और खेलों को बढ़ावा देने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत पारंपरिक शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया। मुलाकात के समय विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम में उनके बेहतरीन प्रदर्शन और योगदान के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बातचीत के दौरान रिंकू सिंह ने छत्तीसगढ़ में खेलों की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह को बस्तर ओलंपिक के बारे में जानकारी दी और बताया कि इस आयोजन के जरिए ग्रामीण और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाएँ सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल संरचना को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन


चर्चा के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खेल नीतियाँ देश के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती हैं और भविष्य में वे यहाँ के खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण या अनुभव साझा करने की इच्छा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें