सार
इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगस्त 2025 के सर्वे के अनुसार, 41.9% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट पाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के CM साय पर जनता का भरोसा बढ़ा, MOTN सर्वे में दूसरा स्थान पर
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगस्त 2025 के सर्वे के अनुसार, 41.9% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट पाए गए हैं।
फरवरी 2025 में यह आंकड़ा 39% था। यानी सिर्फ छह महीनों में ही उनकी संतुष्टि दर में 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि हुई है। बड़े राज्यों में सीएम विष्णुदेव साय का दूसरा स्थान पर हैं। बड़े राज्यों की श्रेणी में विष्णु देव साय का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं, जिन्हें 44.6% संतुष्टि रेटिंग मिली है। दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (41.9%) हैं।
राजनीतिक महत्व
विशेषज्ञ मानते हैं कि यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। प्रदेश स्तर पर जनता ने उनकी नीतियों और कामकाज को सकारात्मक रूप से आंका है। राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन कई अन्य बड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बेहतर दर्ज हुआ है।