फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, मुख्यमंत्री साय ने कहा- खेल इतिहास का स्वर्णिम क्षण

Thu, 27 Nov 2025 06:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने से देश के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेज़बानी मिलने से देश के खेल इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री ने इस निर्णय को भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, खेल क्षेत्र में नई ऊर्जा और भारतीय खिलाड़ियों की लगातार बेहतर होती प्रदर्शन क्षमता का सम्मान बताया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मिलना करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों, हौसले और जुनून की जीत है। इस घोषणा ने पूरे देश में एक नई उत्साह लहर पैदा कर दी है। इससे देश के युवा, बच्चे और खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाने के लिए और अधिक प्रेरित होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक खेल महाशक्ति के रूप में तेज़ी से उभर रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होना इसी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिससे न सिर्फ खेल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी बल्कि देश की खेल प्रतिभाओं को अवसरों का एक बड़ा मंच भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें