फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: आजादी के जश्न में डूबा पूरा देश, छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस

Tue, 15 Aug 2023 04:58 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
Independence Day 2023 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के रंग में पूरा देश रंगा हुआ है। हर ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। सभी लोग इस आजादी के पर्व को अपने अपने तरीके से मनाने में जुटे हैं। छत्तीसगढ़ में भी लोग आजादी के जश्न में डूबे हैं। राज्य में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने गुरुकुल खेल मैदान पहुंचकर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन,,, प्रभारी मंत्री के साथ मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव के साथ जिला प्रशासन भी मौजूद रहे।

मंत्री अनिला भेड़िया ने बालोद में किया ध्वजारोहण
बालोद जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह से मनाया गया। जिले के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। यहां महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया ने ध्वजारोहण किया तिरंगे की सलामी देते हुए राष्ट्रगान हुआ। उन्होने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक श्वेत कबूतर व गुब्बारे नीले आकाश में छोड़कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



अन्याय से मुक्ति का मार्ग
मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करते हुए मंत्री अनिला भेड़िया ने सभी छत्तीसगढ़ वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई सिर्फ एक देश को विदेशी साम्राज्य से मुक्त करने की लड़ाई नहीं थी, बल्कि इसके अनेक सामाजिक आर्थिक नैतिक और राजनैतिक पहलू थे इस लड़ाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला। वास्तव में यह मानवता को तरह-तरह के अत्याचारों और अन्यायो से मुक्त कराने की बड़ी लड़ाई थी, जिसका संदेश पूरी दुनिया में गया है।

उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं, जिला पुलिस ने परेड के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बालोद शहर के शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया तो दूसरे स्थान पर आत्मानंद हिंदी विद्यालय रहा। वहीं, तीसरे स्थान पर महावीर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ने पदक हासिल किया।

कलेक्टर और सांसद ने किया ध्वजारोहण
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कोरबा कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर सौरभ कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा की पूजा अर्चना भी की। यहां राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावनाओं के साथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, शिव कुमार बनर्जी आदि उपस्थित थे।

वहीं, सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ज्योत्सना चरण दास महंत ने जिला मुख्यालय के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर महापौर नगर निगम राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक उदय किरण, सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

देशभक्ति गीत में थिरकते नजर आए पुलिसकर्मी 
कोरबा जिले में थाना चौकी परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। सर बांग्ला चौकी प्रभारी विभव तिवारी थाना परिसर को लाइटिंग और गुब्बारों से सजा रखा था, जो आसपास के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।



कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। इसके बाद देशभक्ति गीत में अपने स्टाफ के साथ झूमते नजर आए, जहां मुख्य सड़क पर जाने वाले लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई। ये नजारा काफी समय तक चलता रहा। थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि 77 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। देश की आजादी के लिए जिन्होंने बलिदान दिया है, उन्हें हमें नहीं बुलाना चाहिए।

बीजापुर में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने सुबह 9.00 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड के 10 प्लाटून द्वारा गार्ड आफ ऑनर दिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। 

मुख्य समारोह के दौरान नक्सली उन्मूलन अभियान में शहीद हुए जवानों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, परेड में सीनियर 6 दलों ने भाग लिया। सांस्कृति कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।

बस्तर में गरिमापूर्वक मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि आदिम जाति कल्याण, स्कूली शिक्षा तथा सहकारिता विभाग के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सीएम का जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया गया। परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक दीपमाला कुर्रे और परेड टू आईसी उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी के नेतृत्व में 14 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। शस्त्र रहित मार्च पास्ट में एनसीसी सीनियर कन्या क्रमांक-02 की प्लाटून को प्रथम पुरस्कार, शस्त्र सहित मार्चपास्ट में सीआरपीएफ की सेड़वा स्थित 241 बस्तरिया बटालियन (महिला) की प्लाटून को पहला स्थान प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से भेंटकर मुख्य अतिथि द्वारा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 58 अधिकारी कर्मचारी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सुराजी गांव योजना के तहत गोठान समिति नानगुर को शॉल व श्रीफल के साथ 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यायाम प्रदर्शन किया गया। 

बेमेतरा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने किया ध्वजारोहण
साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे ने शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। आजादी के जश्न को मनाने में शामिल छात्रों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ।

गरियाबंद में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण
जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंच पर कलेक्टर  आकाश छिकारा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले उपस्थित थे। ध्वजारोहण करने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि उपाध्याय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। समारोह में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। 

मुख्य अतिथि  चंद्राकर ने कलेक्टर और एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव चंद्राकर ने जिले के 20 शहीदों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मानित किया।

बिलासपुर में संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने किया ध्वजारोहण
बिलासपुर में आजादी का पर्व गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कबीरधाम में मंत्री मोहम्मद अकबर ने शहीदों के परिवार को किया सम्मानित
कवर्धा जिला मुख्यालय के आचार्य पंथ श्री गृन्धमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड कमांडर आरआई  महेश्वर सिंह और सेकेण्ड कमाण्डर  नवरतन कश्यप के नेतृत्व में 9 परेड दलों ने आकर्षक मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि के साथ कलेक्टर जनमेजय महोबे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


मंत्री मोहम्म्द अकबर ने शहीद जवान आरक्षक  झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक  चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें