फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़; CM, डिप्टी सीएम समेत कई ने फहराया तिरंगा; देखें तस्वीरें

Fri, 15 Aug 2025 09:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Independence Day 2025: देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन
1 of 8
CM, डिप्टी सीएम समेत कई ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री साय प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तिरंगा लहराया और परेड की सलामी ली। - फोटो : अमर उजाला
अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली
बिलासपुर पुलिस ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके डिप्टी सीएम साव प्रदेश के नाम सीएम के संदेश का वाचन कर रहे।
विज्ञापन

3 of 8
केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। - फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली
जगदलपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने लालबाग मैदान में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान ताड़मेटला में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन भी किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री में अपने उद्बोधन में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवानों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। साथ ही बताया कि बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पामेड़ में बैंक की शुरुआत की गई है। वहीं 20 माह जवानों ने 450 नक्सलियों को मार गिराया है, 1578 को गिरफ्तार किया गया है। मार्च 2026 में देश नक्सलमुक्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा 1589 नक्सलियों ने हथियार छोड़ चुके है। 50 बंद स्कूल फिर से खोले गए है। 327 गावों में बुनियादी सुविधाएं मिली है।
 

4 of 8
जीपीएम में बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया। - फोटो : अमर उजाला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गुरुकुल खेल परिसर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी एवं पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद तीनों ने परेड का निरीक्षण किया। 79 स्वतंत्रता दिवस में ध्वजारोहण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं शासकीय कर्मचारीयों के साथ पुलिस विभाग, वन विभाग, NCC, NSS, के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

5 of 8
कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरबा में कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अजीत वसंत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति से संबंधित भाषण, गीत और कविता प्रस्तुत किए। कलेक्टर वसंत ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए वीर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

6 of 8
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ के सीमा पर स्थित नगर पालिका रामानुजगंज में का मुख्य स्वतंत्रता दिवस का समारोह नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया जहां नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में स्कूली छात्र एवं नगर वासी उपस्थित रहे। स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देशभक्त की भावना से ओत प्रोत प्रस्तुत किए गए। ध्वजारोहण के पूर्व गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम विचार नेताम का आभार माना जिनके द्वारा नगरीय निकाय चुनाव के पूर्व रामानुजगंज को नगर पालिका बनाकर रामानुजगंज का गौरव बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी है तब से समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने रामानुजगंज के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप विकास की डगर पर हम आगे बढ़ रहे हैं। रामानुजगंज को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने का संकल्प आज इस अवसर पर हम सबको लेना है एवं रामानुजगंज के विकास में हम सब अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ऐसा प्रयास हम सबको करना है तभी हमारा नगर विकास कर पाएगा। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल एवं समस्त पार्षद उपस्थित रहे। नगर के सभी निजी एवं शासकीय शैक्षणिक विद्यालयों में ध्वजारोहण किए गए।
विज्ञापन

7 of 8
मंत्री केदार कश्यप ने बालोद में फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
मंत्री केदार कश्यप ने बालोद में फहराया तिरंगा
जिला मुख्यालय बालोद के स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में  मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने आसमान में गुब्बारा एवं शांति के प्रतीक श्वेत कपोत भी छोड़े। इस दौरान मुख्य अतिथि केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के जनता के नाम मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संदेश का वाचन भी किया। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान करते हुए सहित के परिवारों का भी सम्मान किया इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से जो देशभक्त पूरे देश में देखने को मिली है वह अद्भुत है आज यह मैं इस आयोजन में स्पष्ट रूप से देख रहा हूं।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बालोद जिले में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काफी उत्साह देखने को मिला उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि बालोद जिले ने कम समय में एक उत्कृष्ट जिला होने का प्रमाण पूरे प्रदेश में प्रस्तुत किया है और यह लगातार विकास की और अग्रसर है देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसी के परिणाम स्वरुप हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी भी विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं मैं पूरे प्रदेश वासियों को इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देता हूं उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में पूरे देश में एक अलग ही वातावरण देखने को मिला है।

बरसते पानी में फहराया तिरंगा
आपको बता दें कि सुबह से ही बारिश हो रही थी इसके बावजूद भी आज बरसते पानी में रंगारंग महोत्सव और ध्वजारोहण मंत्री ने किया इस दौरान संगीत और परेड कमांडरों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परेड का प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें उनके प्रदर्शन के आधार पर सम्मानित भी किया गया इस दौरान मंत्री केदार कश्यप के साथ विधायक संगीता सिंह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख सहित अन्य मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

8 of 8
मंत्री टंक राम वर्मा ने किया ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली - फोटो : अमर उजाला
जांजगीर-चांपा जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ, जहां राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश पढ़ा और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर हर्षोल्लास का प्रतीक प्रस्तुत ,किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पहले मंत्री टंक राम वर्मा ने कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में अमर जवान और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

परेड सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल प्रथम, सीएएफ 11वीं बटालियन द्वितीय और महिला नगर सेना तृतीय रही। जूनियर वर्ग में एनसीसी 325 ट्रूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर बालिका प्रथम, बालक द्वितीय और गाइड दल ज्ञानोदय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहरिया प्रथम, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चांपा द्वितीय और लायंस पब्लिक स्कूल चांपा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें