फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2023: सीएम भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, जानें कौन कहां पर फहराएगा तिरंगा

Fri, 11 Aug 2023 06:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, संसदीय सचिव और विधायक अलग-अलग क्षेत्रों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए लिस्ट भी जारी कर दिया गया है। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद सीएम भूपेश बघेल प्रदेश की जनता संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा में , पंचायत ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा में, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग में, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम में, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ में, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव में, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा में, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली में और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी क्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन दंतेवाड़ा में, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद में, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर में, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर में, संसदीय सचिव  यूडी मिंज जशपुर में, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार-भाटापारा में, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद में, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर में, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में, विधायक बृहस्पत सिंह बलरामपुर में, विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव धमतरी में, विधायक चंदन कश्यप नारायणपुर में, विधायक  संगीता सिन्हा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में, विधायक रामकुमार यादव सक्ती में, विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विधायक विक्रम मंडावी बीजापुर में ध्वजारोहण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें