फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमला सदन में आयकर विभाग का छापा : कोल स्कैम मामले में हो रही जांच, पांच दिन से जारी है कार्रवाई

Sat, 22 Jul 2023 06:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विमला सदन में आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही वहां रह रहे लोग फरार हो गए थे। टीम दस्तावेजों को जब्त कर जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विमल सदन में छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में आयकर विभाग की टीम ने इंडस्ट्रीयल एरिया स्थत विमला सदन में छापेमारी की है। विभाग की टीम पिछले पांच दिनों से यहां जांच कर रही है। जिस परिवार के घर आईटी की टीम ने रेड मारी है, वह उनके आने से पहले ही फरार चल रहा है। कोल स्कैम मामले को लेकर 6 से अधिक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। दस्तावेजों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


कोरबा के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित विमला सदन में आयकर विभाग का छापा पड़ा है। मुख्य कार्यालय भोपाल से आई विभाग की टीम कोल स्कैम से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम पिछले पांच दिनों से यहां जमी हुई है और दस्तावेजों की जांच कर रही है। आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं। 

आयकर विभाग के साथ सीआरपीएफ का महिला बल मौके पर तैनात है। बताया जा रहा है कि जिस परिवार पर आय से अधिक संपत्ति रखने का शक है वो विमला सदन में ही किराए पर रहता है, जो आईटी का छापा पड़ने से पहले ही फरार हो गया  है. जानकारी मिली है कि प्रदेश के 13 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। दस्तावेजों को जब्त कर विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें