छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने आज धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नही होनें पर 20 दिनों के बाद आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी गई है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने आज धरमजयगढ़ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। मांग पूरी नही होनें पर 20 दिनों के बाद आर्थिक नाकेबंदी की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
धरमजयगढ़ एसडीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने कहा है कि छाल क्षेत्र में कई प्रकार की समस्या बनी हुई है जिससे क्षेत्र के लोगों को जुझना पड़ रहा है। ग्रामीणों को होनें वाली समस्याओं का अगर 20 दिनों के भीतर निराकरण नही होनें की स्थिति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेता आगामी 09 अक्टूबर को छाल-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ग्राम खेदापानी चैक में आर्थिक नाकेबंदी की बात कही गई है। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की मांगे
हाथी के द्वारा जनहानि पर मुआवजा की राशि 50 लाख रूपये, भुगतान कर परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दिया जाये, यदि फसल नुकसान होने पर हाथी, सुवर और बंदर के डर से जमीन छोड़े जाने पर प्रति एकड़ 70 हजार भुगतान किया जाये।
यूरिया खाद की कालाबाजारी को तत्काल रोक लगाकर क्षेत्र के लोगों को खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाये।
छाल क्षेत्र के जिन किसानों के द्वारा केसीसी कर्ज लिया गया है, यदि जंगी जानवरों के द्वारा उनके फसल को नुकसान किया जाता हे तो उसका पूर्ण कर्ज माफ किया जाए।
वन एवं राजस्व भूमि में पीढ़ी दर पीढ़ी काबिज कास्तकारों को भू-स्वामी हक दिया जाए।
विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, खरसिया, लैलूंगा में 5वीं अनुसूचि एवं पेशा कानून का पूर्णतः पालन किया जाए।