फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: स्वच्छता दीदियों की बैठक में भाटापारा को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प

Tue, 16 Sep 2025 03:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

कार्यक्रम के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आह्वान किया गया।
विज्ञापन
स्वच्छता दीदियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत आज भाटापारा में स्वच्छता दीदियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग सभापति सतीश तलरेजा, सीएमओ ज़फ़र ख़ान, समस्त पार्षदगण एवं सुपरवाइज़र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा की गई। स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने और प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भूमिका निभाने हेतु आह्वान किया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ भाटापारा का निर्माण ही हमारी प्राथमिकता है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण और जीवन स्तर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

यह बैठक शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने और स्वच्छ भाटापारा – सुंदर भाटापारा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें