छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश फैल गया।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्चे को पेड़ से बांधकर पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश फैल गया। मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पत्थलगांव पुलिस को तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम लाखझार मांझीपारा निवासी करमु राम मांझी (35 वर्ष) ने अपने ही गांव की महिला बुधियारो बाई के नाबालिग पुत्र को खेत में नुकसान पहुंचाने और पुवाल जलाने के संदेह में रस्सी से पेड़ में बांधकर बर्बरता से पीटा। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को 13 जून को न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि बच्चों के खिलाफ हिंसा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अमर उजाला के जिला संवाददाता संतोष चौधरी से फोन पर कहा कि आपकी खबर ने मुझे झकझोर दिया और बच्चों, महिलाओं पर की गई किसी भी प्रकार की क्रूरता पर जशपुर पुलिस तत्काल कार्रवाई करती है।