रायपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब जब्त की है।
रायपुर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशे और अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट के साथ सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 16 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फाफाडीह एक्सप्रेस-वे ओवरब्रिज के नीचे दो युवक शराब लेकर खड़े हैं और ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना गंज पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राहुल सोना और सोनू बाघ, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर बताया। पुलिस द्वारा उनके पास मौजूद थैले की तलाशी लेने पर उसमें देशी शराब पाई गई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 71 पौवा देशी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,100 रुपये बताई गई है, जब्त की। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 330/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।