फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: सरकारी जमीन पर अवैध उत्खनन का भंडाफोड़, माइनिंग विभाग ने चेन माउंटेड जेसीबी जब्त की

Thu, 20 Nov 2025 06:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

माइनिंग विभाग को सूचना मिली थी कि कोंडागांव कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर बिना अनुमति मुरूम मिट्टी की खोदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक चेन माउंटेड जेसीबी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
उत्खनन करतीं मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव में खुटडोबरा उच्च प्राथमिक शाला के सामने स्थित राजस्व विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध मुरूम उत्खनन का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर माइनिंग विभाग को सूचना मिली थी कि कोंडागांव कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर बिना अनुमति मुरूम मिट्टी की खोदाई की जा रही है। सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए एक चेन माउंटेड जेसीबी को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोंडागांव के खुटडोबरा स्कूल के पास खसरा नंबर 670/1 क की सरकारी भूमि, जो बड़े झाड़ के जंगल क्षेत्र में आती है, वहां अवैध रूप से उत्खनन किया जा रहा था। बताया गया कि भूमि मरम्मत के नाम पर बाईपास सड़क निर्माण विभाग द्वारा बिना किसी भी प्रकार की वैध अनुमति के करीब 0.202 हेक्टेयर क्षेत्र में मुरूम की खोदाई की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग, वन विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान भाजपा नेता मनीष साहू भी स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्वीकार किया कि उत्खनन कार्य उनके द्वारा कराया जा रहा था और इसके लिए किसी भी विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों ने इसे अवैध खनिज उत्खनन का मामला मानते हुए जेसीबी को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माइनिंग विभाग के मुताबिक, बिना अनुमति सरकारी भूमि में किसी भी प्रकार का खोदाई का कार्य प्रतिबंधित है, ऐसे में संबंधित व्यक्तियों और निर्माण अमले पर नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन अवैध उत्खनन पर सख्ती से निगरानी रख रहा है और भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें