फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: पखांजूर में अवैध बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी, आदिवासी समाज फिर करेगा मोर्चा खोलने की तैयारी

Sat, 27 Sep 2025 03:29 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

इस बीच पखांजूर क्षेत्र में 2 बांग्लादेशियों ने अवैध रुप से रहते जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया था। हालांकि तहसीलदार की शिकायत पर दोनों बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वीजा जब्त कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
पखांजूर में अवैध बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी के गिरफ्तारी के बाद फिर एक बार आदिवासी समाज मोर्चा खोलने वाला है। समाज लंबे समय से पखांजूर क्षेत्र में बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने का लगातार मुद्दा उठाते आ रहा है। इस बीच पखांजूर क्षेत्र में 2 बांग्लादेशियों ने अवैध रुप से रहते जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया था। हालांकि तहसीलदार की शिकायत पर दोनों बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर वीजा जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


सर्व आदिवासी समाज के जिलां अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा कि हम लगातार आवाज उठाते आए है कि पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से बंगलादेशी रह रहे है और यहां के निवासी बनाने की कोशिश कर रहे है। प्रशासन को उस क्षेत्र में जांच करना चाहिए और उन पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी दो लोग गिरफ्तार हुए है उनके जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले संलिप्त व्यक्तियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होना चाहिए।

अवैध रूप से भारत में निवासरत प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृक्ति बैरागी ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी प्रशांत बैरागी और सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर तहसील पखांजूर में निवासरत थे। प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किये थे। आरोपीगणों प्रशांत वैरागी और सुकृति बैरागी  निवासी ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) हॉल पीव्ही 127 अनुपनगर थाना गोण्डाहूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें