फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: एआई टूल्स से 36 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आईआईआईटी का छात्र गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 10:26 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के एक छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का इस्तेमाल कर 36 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के एक छात्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का इस्तेमाल कर 36 छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नवा रायपुर) विवेक शुक्ला ने बताया कि संस्थान के रजिस्ट्रार (प्रभारी) डॉ. श्रीनिवास केजी की शिकायत पर द्वितीय वर्ष का छात्र सैय्यद रहीम अदनान अली (21), निवासी बिलासपुर को हिरासत में लिया गया है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, आरोपी छात्र ने एआई इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर छात्राओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ करते हुए अश्लील तस्वीरें बनाई थीं। शिकायत मिलने के बाद प्रबंधन ने आंतरिक जांच की और आरोपी को निलंबित कर उसके मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त कर लिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि आरोपी ने बनाई गई तस्वीरों को प्रसारित या ऑनलाइन साझा किया है। हालांकि, उसके कृत्य से छात्राओं और उनके परिवारों को मानसिक और सामाजिक क्षति पहुँची है, साथ ही संस्थान की प्रतिष्ठा को भी आघात पहुँचा है। अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें