फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज: वायरल फोटो के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, सस्पेंड

Thu, 26 Mar 2026 04:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
आईजी रतन लाल डांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उनके आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लिया गया, जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन


गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन पर नैतिकता और सेवा नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ पद के प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार के अनुसार, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित गतिविधियों ने पुलिस विभाग की साख को नुकसान पहुंचाया है। इसी के मद्देनज़र तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


यहां देखें आदेश के कॉपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें