IG Bastar Range, Sundarraj Pattilingam
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में छह नक्सलियों की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि 'ऐसी खबरें हैं कि अन्य इलाकों के छह नक्सली यहां के स्थानीय नक्सलियों द्वारा मारे गए थे। हम इस जानकारी की जांच कर रहे हैं।'
सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि 'बीजापुर जिले के पश्चिम बस्तर संभाग में उनके कैडरों द्वारा पिछले एक महीने में छह नक्सलियों को मार गिराया गया। निर्दोष आदिवासियों के खिलाफ हिंसा के बारे में वरिष्ठ कैडर और स्थानीय नक्सल कैडर में बहुत असंतोष है।'
बता दें कि नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के अपने-अपने गुट हैं, जो अपने वर्चस्व की लड़ाई में एक-दूसरे पर हमला करते रहते हैं।