पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में अलग-अलग स्थानों से दो तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद किए हैं। जिले के एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा कि शनिवार को जब्ती के बाद बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटकों को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।