छत्तीसगढ़ में सोमवार को 13 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें तीन जिलों जशपुर, कोरिया और बालोद के कलेक्टर भी शामिल हैं। रायपुर जिला पंचायत के CEO रहे रवि मित्तल को जशपुर, कोरिया कलेक्टर कुलदीप शर्मा को बालोद और सरगुजा जिला पंचायत के CEO विनय कुमार लंगेह को कोरिया जिला कलेक्टर बनाया गया है।