फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर: घरेलू विवाद के चलते पति ने नशे की हालत में पत्नी की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम उबका तेंदूपारा में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम उबका तेंदूपारा में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने नशे की हालत में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका पूजा केरकेट्टा का प्रेम विवाह जॉन केरकेट्टा (39) से हुआ था। दोनों पिछले 20 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे और उनके दो बच्चे भी हैं।

घटना का खुलासा मृतका के बेटे ने किया, जो 1 जुलाई को अपने नाना सावन विश्वकर्मा (60) के पास पहुंचा और बताया कि उसके माता-पिता के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। पिता जॉन केरकेट्टा ने उसकी मां के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। जब सावन विश्वकर्मा अपनी बेटी के घर पहुंचे, तो उन्होंने पूजा को मृत अवस्था में पाया। उसके सिर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


बगीचा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी जॉन केरकेट्टा को उबका तेंदूपारा के जंगल से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि 30 जून को जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी शराब के नशे में थी और उसके द्वारा बिना पूछे रखे हुए 1000 रुपये में से 500 रुपये खर्च कर दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान उसकी पत्नी ने डंडे से हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने डंडा छीनकर सिर पर वार कर दिया। बाद में गुस्से में आकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें