छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ के पोड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां नशे में धुत्त पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पति श्रीराम शराब के नशे में घर लौटा। उसने पत्नी से खाना बनाने को कहा, लेकिन जब पत्नी ने थकान और नाराजगी के चलते खाना बनाने से इनकार कर दिया, तो विवाद शुरू हो गया। गुस्से से बेकाबू श्रीराम ने घर में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस दौरान महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपी पति श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।