फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंड्रा में शराबी पति की क्रूरता: पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, खून से लथपथ होकर आंगन में गिर पड़ी

Sun, 13 Apr 2025 09:44 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक पति ने शराब के नशे में कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, आरोपी पति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घायल पत्नी को अस्पताल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के भाड़ी गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी पति को रस्सी से बांधकर रखा था, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाड़ी गांव निवासी बुधराम सिंह देर शाम शराब के नशे में घर पहुंचा। वहां उसका अपनी पत्नी चन्द्रवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बुधराम ने घर में रखी कुल्हाड़ी से चन्द्रवती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाड़ी की चोट सीधे चन्द्रवती की पीठ पर लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर आंगन में गिर पड़ी। 

आसपास के लोगों और परिजनों ने तुरंत बुधराम को रस्सी से बांधकर घर में ही नियंत्रित किया और घटना की सूचना 112 को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल चन्द्रवती को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी बीच, पेंड्रा पुलिस की टीम भाड़ी गांव पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए आरोपी बुधराम सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें