फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर: सक्ती में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 31 Jul 2024 01:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

सक्ती जिले में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सक्ती में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले के मुक्त गांव में पति-पत्नी का घर के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वाड की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मगन गबेल 60 वर्ष, पत्नी बुधवारा बाई 55 वर्ष दोनों घर में रहते थे और किराना दुकान का संचालन करते थे। मंगलवार की रात घर के कमरे में सोए हुए थे। तभी अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी।

बुधवार की सुबह पड़ोसियों ने दोनों को मृत अवस्था में देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची। जांच पड़ताल शुरू की गई है। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। किस कारण से हत्या की गई है। यह अभी पता नहीं चला सका है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें