फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: आपात स्थिति में कैसे बचाएं जान, मेकाज डॉक्टरों ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

Thu, 16 Oct 2025 03:37 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर अवेयरनेस वीक मनाया गया। इस दौरान डीन, अधीक्षक और डॉक्टरों ने मरीजों और ग्रामीणों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व और उसके तरीकों की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
मेकाज डॉक्टरों ने दिया सीपीआर का प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर अवेयरनेस वीक मनाया गया। इस दौरान डीन, अधीक्षक और डॉक्टरों ने मरीजों और ग्रामीणों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) के महत्व और उसके तरीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन


डीन डॉ. प्रदीप बेक ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्देश्य है कि आम जनता को हृदय संबंधी आपात स्थिति में तुरंत सीपीआर देने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने लाइव डेमो देकर सीपीआर तकनीक समझाई और बताया कि समय पर सीपीआर देने से किसी व्यक्ति की जान बचने की संभावना दोगुनी या तिगुनी हो जाती है। भारत में 70% कार्डियक अरेस्ट के मामले अस्पताल के बाहर होते हैं। समय पर सीपीआर देने से मरीज के बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। हैंड्स-ओनली सीपीआर जैसी सरल तकनीक को आसानी से सीखा और लागू किया जा सकता है।
विज्ञापन


अभियान का मकसद है कि हर घर, स्कूल, दफ्तर और सार्वजनिक स्थान पर कम से कम एक व्यक्ति सीपीआर देना जानता हो। डॉक्टरों ने समझाया कि यदि किसी को अचानक गिरते हुए देखें, तो तुरंत एम्बुलेंस (108/112) को कॉल करें और जब तक मदद न पहुंचे, तब तक लगातार सीपीआर करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें