फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार: भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Fri, 06 Nov 2026 05:10 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

तेज रफ्तार ट्रक ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। डाकघर से रुपये निकालकर पिता अपने 16 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे के साथ घर लौट रहे थे, तभी मंसा चौक के पास ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंसा चौक के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पिता सहित उनकी 16 वर्षीया पुत्री और 12 वर्षीय पुत्र की घटनास्थल के समीप दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार अपने गांव खैरताल का निवासी था। पिता अपने दोनों बच्चों के साथ डाकघर से रुपये निकालकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर स्थित मंसा चौक के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के एकत्र होने से पहले ही आरोपी चालक ट्रक को लेकर चंपत हो गया।

 

नगर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस प्रशासन ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दल आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है ताकि फरार वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें