फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में खौफनाक खूनी वारदात: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने कुल्हाड़ी से बेटी और पत्नी को मार डाला, फिर किया सरेंडर

Wed, 01 Apr 2026 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पारिवारिक विवाद के बीच अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी ने थाना पहुंचकर किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पारिवारिक विवाद के बीच अपनी पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे पहले अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया और फिर 22 वर्षीय बेटी चित्रा साहू को भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के तुरंत बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। चित्रा, लता साहू की पहली शादी से बेटी थी, जबकि लता ने करीब चार साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है। वहीं महिला के अवैध संबंध की चर्चा को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले पुलिस सेवा में था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते उसे बर्खास्त कर दिया गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है और आसपास के लोगों व रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें