छत्तीसगढ़ में भिलाई के होंडा शोरूम में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। भिलाई के सुपेला में स्थित इस अनाल होंडा शो रूम में आग से सैकड़ो गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
सीजी खबर के अनुसार आग दुकान बंद करने के बाद करीब 8.30 बजे लगी थी। आग को बुझाने के लिये भिलाई इस्पात संयंत्र के दमकल सहित 11 दमकल मौके पर पहुंचे।
यह होंडा शो रूम की इमारत तीन मंजिला है। रात के 11.30 बजे तक आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। दुकान के कर्मचारियों का कहना है कि दुकान में 500 से 700 होंडा की दो पहिया वाहन आग लगने के पहले थे।