मृतक होमगार्ड सत्यदेव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया के पास रविवार को एक सड़क हादसे में होमगार्ड सत्यदेव (35) की मौत हो गई। सत्यदेव पुत्र रामनिवास निवासी बैजना (थाना दादों), डाक लेकर छर्रा सीओ कार्यालय जा रहे थे, तभी एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है