फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए ग्रह नक्षत्रों के भरोसे छग के गृहमंत्री

Mon, 31 Aug 2015 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर छत्तीसगढ़ में सूखे के हालात हैं और दूसरी ओर राज्य के गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने का कहा है कि राज्य का समय बदल रहा है। CG खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि ग्रह नक्षत्र भी बदल रहे हैं, इसलिए यहां भी बारिश होगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि इन दिनों राज्य में हालात हद से बद्तर होने की ओर हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल नहरों में पानी छोड़े जाने के लिए आंदोलनरत हैं।

बीते दिनों किसानों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाई थी। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि राज्य में सूखे के हालात नहीं है और दो दिन बारिश हुई है।
विज्ञापन

होगी बारिश!

उन्होंने इस बात की भी संभावना जताई है कि फिर से बारिश होगी।कौशिक ने कहा कि दो दिन की बारिश से किसानों में उम्मीद जगी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा कि किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता की सूची में नहीं है।

जोगी ने यह भी कहा कि सरकार को इस बात की भी फिक्र नहीं है कि राज्य के किसान अकाल, सूखा जैसी दिक्कतों को झेलने के लिए मजबूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें