फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi: जब सचिन तेंदुलकर ने पहली बार रायपुर में खेली होली; पिचकारी लिये युवराज पर टूट पड़े खिलाड़ी, देखें वीडियो

Sat, 15 Mar 2025 03:31 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Holi 2025: Sachin Tendulkar video:होली का त्योहार हो और इसका रंग हमारे इंडियन क्रिकेटर्स पर न चढ़े तो फिर क्या कहना।
विज्ञापन
युवराज सिंह को रंग से सराबोर करते सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi 2025: Sachin Tendulkar video:होली का त्योहार हो और इसका रंग हमारे इंडियन क्रिकेटर्स पर न चढ़े तो फिर क्या कहना। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के दौरान होली के जश्न में डूबे भारतीय क्रिकेटर्स का। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सचिन तेंदुलकर अपने हाथ में पिचकारी लिए हुए युवराज सिंह के कमरे में जाते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन






वीडियो में सचिन कह रहे हैं कि पानी का गन लोडेड है, जा रहे हैं युवराज सिंह के रूम में, वह सो रहे हैं। कल रात वह बहुत छक्के मारे हैं। अब हम जा रहे हैं छक्के-चौके मारने। 
विज्ञापन


रूम में पहुंचकर सचिन ने युवराज को पूरी तरह से रंग में डूबो दिया। इस दौरान युवराज बचने की कोशिश जरूर करते नजर आये पर 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन के सामने उनकी एक न चली। वे अपनी पूरी टीम के साथ सीढ़ियों से चढ़ते हुए सीधे युवराज सिंह के रूम में जा पहुंचे। चुपके से रुम को खुलवाते हुए युवराज पर रंग से सराबोर कर दिया। उनके साथ ही पूरी टीम पिचकारी लेकर टूट पड़ी। वो यहीं तक नहीं रूके अंबाती रायुडू के कमरे में भी घुसे और उन्हें भी रंग में डूबो दिया। इसके बाद टीम के अन्य सद्स्यों ने भी गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकानायें दी। 
विज्ञापन


जब सचिन तेंदुलकर पिचकारी में पानी भर रहे थे, इस दौरान युसूफ पठान बाल्टी भरकर लाते हैं और सचिन पर गिरा देते हैं। युसूफ पठान ने सचिन को पानी में डुबो दिया। कुछ और लोगों ने भी उन पर पिचकारी से रंगों से लाल-पीला कर दिया।
बता दें कि इस समय भारतीय टीम के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इंडिया मास्टर्स लीग खेलने के लिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहुंचे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें