फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Road Accident: रायपुर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई, दो युवकों की मौके पर मौत

Thu, 20 Feb 2025 05:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजधानी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। राजधानी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार खम्भे से जा टकराई। टक्कर इतना भयानक था कि दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। पूरा मामला विधानसभा क्षेत्र का है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार कार खंभे से टकराने से दुर्घटना हुई है। इस घटना से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दोनों मृतकों की शिनाख्त भी हुई है। दोनों युवक फोटोग्राफर थे। शंकर नगर में किराये के मकान में रहते थे। युवकों की पहचान संदीप राय, पश्चिम बंगाल के निवासी और दीपक साहू, कोरबा निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना का मुख्य कारण ओवरस्पीडिंग बताया जा रहा है। गाड़ी असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें