फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट जारी

Wed, 03 Sep 2025 09:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: बारिश का यह दौर अभी रुकने वाला नहीं है। अगले 24 घंटे तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तेज बारिश के आसार बने रहेंगे। कई जगह गरज-चमक और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा) के साथ झमाझम हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर की शुरुआत के साथ ही आसमान फिर से मेहरबान होता दिख रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम का असर अब छत्तीसगढ़ पर पड़ने लगा है। सोमवार को राजधानी रायपुर के कई इलाकों में झमाझम हुई तो मंगलवार को महज एक घंटे में ढाई सेंटीमीटर पानी बरस गया।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अभी रुकने वाला नहीं है। अगले 24 घंटे तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तेज बारिश के आसार बने रहेंगे। कई जगह गरज-चमक और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा) के साथ झमाझम हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में नानगुर में 13 सेमी., दंतेवाड़ा में 11 सेमी., छिंदगढ़ में 6 सेमी., जबकि गंगालूर, बालोद, बड़े बचेली, बास्तानार और बीजापुर में 5-5 सेमी. तक पानी गिर चुका है। दरभा और दोरनापाल सहित कई जगह 4 सेमी. तक बारिश हुई। मंगलवार को रायपुर के साथ ही पेंड्रा, अंबिकापुर और जगदलपुर में भी अच्छी बरसात दर्ज की गई।

यलो अलर्ट

विज्ञापन

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में मध्यम वर्षा, बिजली गिरने और तेज हवा की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट
महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भारी बारिश का खतरा जताया गया है।

मानसून द्रोणिका सक्रिय

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून द्रोणिका अभी बीकानेर से होते हुए जयपुर, दतिया, सीधी, झारसुगुड़ा, पुरी होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसी वजह से लगातार नमी मिल रही है और बादल बरस रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश लेकर आया है। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और सरगुजा तक मौसम का मिजाज बदल चुका है। अगले दो दिनों तक छतरियों और रेनकोट की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें