फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे हल्की बारिश की संभावना, रायपुर में छाए रहेंगे बादल

Sat, 30 Aug 2025 09:23 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश और गर्जन-चमक की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश और गर्जन-चमक की गतिविधियां धीमी पड़ सकती हैं। शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दुर्ग में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है। इसके चलते प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, एक-दो इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है।

राजधानी रायपुर का मौसम

विज्ञापन

रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें