फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: तीन दिन बढ़ेगी गर्मी, फिर मौसम रहेगा स्थिर; मार्च की शुरुआत में हल्की बारिश के आसार

Thu, 26 Feb 2026 10:32 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। न्यूनतम तापमान भी अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि शुरुआती दो दिनों में हल्की गिरावट के बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। इसके बाद मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। न्यूनतम तापमान भी अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहने का अनुमान है, हालांकि शुरुआती दो दिनों में हल्की गिरावट के बाद इसमें बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक, आंतरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी ऊपर एक निम्न दाब रेखा सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर 49°E और 32°N के आसपास स्थित है, जो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इसी सिस्टम के प्रभाव से 1 मार्च से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।

आज प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि संभव है। राजधानी रायपुर में 26 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 20°C रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें