फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से श्रवण बाधित को मिला श्रवण यंत्र

Tue, 24 Jun 2025 04:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से श्रवण दोष पीड़ित को मिला श्रवण यंत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्थापित बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सहायताएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील अंतर्गत  ग्राम पाकरगांव निवासी श्रवण बाधित बुंदा लकड़ा को श्रवण यंत्र प्रदान कर राहत पहुंचाई गई।
विज्ञापन


लकड़ा ने कैंप कार्यालय में आवेदन देकर अपनी समस्या साझा की थी। उन्होंने बताया कि सुनने में असमर्थता के कारण उन्हें दैनिक जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनके आवेदन को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई और संबंधित टीम ने उनके गांव पहुंचकर उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया।

श्रवण यंत्र मिलने पर बुंदा लकड़ा ने अत्यंत खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सहयोग उनके लिए ‘एक नई जिंदगी की शुरुआत’ जैसा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम जनता के जीवन को सुगम और सम्मानजनक बनाने की दिशा में संवेदनशीलता व समर्पण के साथ कार्य कर रहा है, जो जनसेवा की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें